Saturday 15 August 2015

Mr. Datt has asked
BS
My kids don't respect me. My elder son tried to slap me on some family issue.
I want to commit suicide due to shame.
Where have I gone wrong?


Answer

जो बोया है, वह काटना पड़ता है।
यह
जीवन का नियम है।
इसमें,कोई अपवाद नहीं है।
और
परेशानी यह है कि हमें काटते हुए पता चलता है कि हमने क्या बोया था।
उदाहरण के लिए
यदि मैं, आप को नीम और करेले के बीज दूं तो क्या आप इतने दक्ष हैं कि उनमें भेद कर पाओगे।
नहीं कर पाओगे....!
परतुं ,यही यदि फल के रूप में दूं तो तुरंत नीम और करेले का भेद हो पाएगा।
ऐसा ही,हमारा कार्मिक बीज होता है।।बोते हुए हमे पता ही नहीं चलता कि क्या बोया जा रहा है।
नीम ,बो कर हम आम की फसल काटने की इच्छा रखते हैं।
ध्यान का महत्व ही यही है कि हम बोने से पहले अपने कार्मिक बीजों को पहचानने लगे।
माँ बाप की समस्याओं के बीज ,तभी पड़ने लग जाते हैं जब वे अपने अहंकार में बच्चों के साथ "नासमझी" में दुर्व्यवहार करते हैं।
माँ बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा उनकी मान्यताओं से जीवन जीये।
और
हर,चेतना स्वछंद जीना चाहती हैं।
इसलिये

पहले माँ बाप बच्चों को दंड देने है और बाद में बच्चे,यह कर्ज सूद के साथ मां बाप को लोटा देते हैं।

No comments:

Post a Comment

Blog Archive