Sunday 23 August 2015

विभोर ने पूछा है
BS
क्या निरोगी और स्वास्थ्य पर्यायवाची शब्द है?

उत्तर
शब्दकोश में ये दो शब्द, पर्यायवाची है
परतुं
जीवंत अनुभव में नही।
शरीर की दो अवस्थाएं है
रोगी और निरोगी
जो शरीर अधिकांश रूप से बीमार ही रहते हैं, वे रोगी होते हैं।
जो शरीर अधिकांश रूप में रोग से ग्रस्त नहीं होते, वे निरोगी होते हैं
परतुं
निरोगी व्यक्ति ,केवल रोगी ""ही"" नहीं होता।
इसका अर्थ यह नहीं है कि निरोगी व्यक्ति स्वस्थ हो गया।
"स्व में स्थित ही "स्वस्थ" होता है"।
काया का नियम "रोग और निरोग" है।
ऐसा कोई निरोगी नहीं, जिसके रोगी होने की आशंका न हो
और
कोई ऐसा रोगी नही जिसके पीड़ा के उपचार की संभावना नहीं हो।
केवल
जीवन का शाश्वत नियम ही, स्वास्थय है।
बिना आत्म अनुभव के ,स्वास्थय को अनुभव करना ,असंभव है।
स्वस्थ व्यक्ति
न रोगी होता है और न ही निरोगी।
उसकी देह दोनों परिस्थितियों में होती है परतुं वह दोनों के पार होता है।
बुद्ध,महावीर, ओशो,रामकृष्ण जैसे अन्य प्रबुद्ध व्यक्ति ही स्वस्थ होते हैं।
सामान्य जन तो ,रोग और निरोग के बीच में अस्थिर रहता है।

No comments:

Post a Comment

Blog Archive